प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक की टक्कर से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत से नाराज परिजनों ने सोमवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। हंगामा करते हुए टक्कर मारने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। हालांकि, पुलिस के समझाने पर शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक राजमार्ग का आवागमन बाधित रहा। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चादीपुर भदारी कला निवासी धर्मेश सरोज का नौ वर्षीय बेटा देव सरोज 13 जनवरी की शाम अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच पड़ोसी गांव पूरे कलंदर निवासी बलवंत वर्मा ने बाइक से उसे टक्कर मार दी थी। टक्कर में घायल देव को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। ट्रामा सेंटर में गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.