श्रावस्ती, दिसम्बर 29 -- श्रावस्ती, संवाददाता। बाइक की टक्कर से घायल हुए बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सिरसिया थाना क्षेत्र के चिल्हरिया गांव निवासी अदनान रजा (5) पुत्र फिरोज आलम बीते बुधवार को घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। जैसे ही अदनान बीच सड़क पर पहुंचा तभी चिल्हरिया मोड़ से भिनगा की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक अदनान गंभीररूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए बालक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बालक को नाजुक स्थित में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार रात बालक की मौत हो...