गोरखपुर, जनवरी 11 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास निर्माणाधीन रिंग रोड पर शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अखिलेश (20) पुत्र फेकू और सत्यम (22) पुत्र शिवमूरत, दोनों निवासी अशरफपुर, थाना गुलरिहा, शनिवार की शाम एक ही बाइक से मेडिकल कॉलेज मोबाइल की किस्त जमा करने गए थे। रात करीब दस बजे घर लौटते समय सरैया में निर्माणाधीन रिंग रोड के पास दोनों घायल अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरवी ने दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार सुबह इलाज के दौरान अखिलेश की मौत हो गई, जबकि सत्यम की हालत नाजुक बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.