रुद्रपुर, जून 7 -- खटीमा, संवाददाता। तीन माह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व सैनिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बनबसा शारदा घाट पर किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। चकरपुर के ग्राम बिचपुरी निवासी 85 वर्षीय पूर्व सैनिक सूर सिंह 13 मार्च की शाम बिचपुरी चौराहे से पैदल घर की ओर आ रहे थे। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उप जिला चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कोमा में थे। शुक्रवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के मामले में पूर्व सैनिक के भतीजे भूपेंद्र सिंह पोखरिया ने मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पूर्व सैनिक सूर सिंह का अंतिम सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.