गोरखपुर, मार्च 6 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार निवासी कन्हैया मोदनवाल (48) की बुधवार की देर रात में निजी अस्पताल द्वारा रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की रात सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर हादसे में बाइक सवार कन्हैया मोदनवाल घायल हो गए थे। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी माया देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक एक पुत्र शुभम (24) व एक पुत्री वन्दना (20) के पिता थे। वह मिठाई की दुकान चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.