देवरिया, फरवरी 2 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। हादसे में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान रविवार की रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के नूनखार गांव निवासी राम भरोसा गुप्ता (65) थाना रोड पर थाने से कुछ दूरी पर एक अटैची की दुकान किए हुए थे। वह शनिवार की रात अपनी दुकान बंद कर सायकिल से अपने घर जा रहे थे। खुखुन्दू नूनखार मार्ग पर एक विद्यालय के समीप पीछे से अज्ञात तेज गति बाइक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे उन्हें सिर सहित अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में शनिवार को भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी रविवार की रात में मौत हो गई। इस मामले में थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.