सीतापुर, दिसम्बर 24 -- अटरिया। अटरिया में हुए सड़क हादसे में घायल तनिष (19) की इलाज के दौरान बुधवार जान चली गई। वहीं, मौके पर ही बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की जान चली गई थी। मंगलवार को रोडवेज बस चालक बाइक सवार तीन युवकों को रौंदते हुए गाड़ी भगा ले गया था। 40 किमी दूर खैराबाद टोल टैक्स पर पुलिसकर्मियों ने बस को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया था। अटरिया के लहूरीवान निवासी अमित अवस्थी (18) बाराबंकी के घुंघटेर बजगहनी निवासी ममेरे भाई राहुल शुक्ला (18) व गांव के ही दोस्त तनिष गुप्ता के साथ (19) के साथ मंगलवार शाम को बाइक से लखनऊ से सीतापुर आ रहे थे। वह लखनऊ- सीतापुर हाइवे पर अटरिया जयपालुपर के पास पहुंचे ही थे तभी तेज पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गई थी। हादसे में अमित अवस्थी व उसके ममेरे भाई राहुल शुक्ला की म...