अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल गोंडा के युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गोंडा के छोटी बल्लभ निवासी कन्हैया (25) पुत्र कालीचरन किसान था। बीते रविवार को वह बाजार से बाइक पर गांव लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान कन्हैया ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...