प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- पिछले महीने कार की टक्कर से घायल युवती के भाई ने कार नंबर के आधार पर धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कालिंदीपुरम निवासी जयंत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच नवंबर को उसकी बहन अपना रिजल्ट देखने के लिए जा रही थी तभी कालिंदीपुरम पुल के पास लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए चालक ने उसकी बहन को टक्कर मार दिया। हादसे में पैर व हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.