कन्नौज, फरवरी 2 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। जीटी रोड पर ऑटो पलटने से घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के सम्बंध मृतक के पुत्र ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंबेडकर नगर (सिकंदरपुर) आकाश कुमार पुत्र श्री समरपाल ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 14 जनवरी को उसके पिता समरपाल ऑटो से गुरसहायगंज से सिकंदरपुर वापस आ रहे थे। तभी तेराजाकेट के समीप ऑटो चालक टिंकू शर्मा ने तेजी व लापरवाही से चलाने के कारण ऑटो को पलट दिया। जिसमे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। 17 जनवरी को वह अपने पिता को इलाज के लिए कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहा था। तभी उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर चौकी पुलिस सिकन्दरपुर द्वारा मेरे पिता के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.