बागपत, फरवरी 20 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार की शाम सिसाना गांव में हुए हादसे में घायल किशोर की हालत चिंताजनक बनी हुई बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ट्रक चालक का पता लगाने में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में गुरुवार की शाम काठा गांव से बारात आई हुई थी। चढ़त के बाद डीजे सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसी बीच बडौत की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने डीजे में टक्कर मार दी थी। जिससे डीजे क्षतिग्रस्त हो गया था, दो अन्य वाहन भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसी बीच हाईवे पर खड़ा 11 वर्षीय किशोर कानी डीजे की चपेट में आकर गंभीर रूप में घायल हो गया था। मौके पर मौजूद लोग घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से गंभीरावस्था के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया ग...