हाथरस, जनवरी 9 -- हाथरस। कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव मीतई के पास निकट सीएनजी पम्प के सामने छः दिन पूर्व हुए हादसे में घायल 14 वर्षीय किशोर की शुक्रवार की सुबह आगरा में इलाज के वक्त मौत हो गई।किशोर यूटूयबर था। वह सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ नई नई हंसी मजाज की वीडियो डालता था। अशफाक पुत्र शाबीर खान उम्र करीब 14 वर्ष छह दिन पहले अपने खेत शाम करीब छः बजे बैगन लेकर बाइक से अपने पिता के साथ घर आ रहा था । बाइक पिता चला रहा था। चौदह वर्षीय किशोर पीछे बैठा हुआ था। शाम को अचानक आये कोहरे के कारण आमने-सामने दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर में जावेद पुत्र पप्पू खान निवासी शिव कॉलोनी हाथरस और मीतई निवासी पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से गम्भीर हालत में अशफाक को आगरा ...