लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव में सड़क हादसे में घायल इवेंट मैनजर की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकीपुरम मिर्जापुर निवासी दयाल (45) इवेंट मैनेजर थे। परिवार में पत्नी सविता और तीन बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि दयाल शनिवार देर रात एक इवेंट से घर लौट रहे थे। तभी मड़ियांव के पास यू-टर्न आ गया। सामने से किसी बड़े वाहन की लाइट आंखों में लगी। लाइट के लगने से बाइक बेकाबू हो गई और वह पेड़ से टकरा गए। हादसे को देखकर वहां से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में रविवार देर रात इलाज के दौरान दयाल की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...