मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- चकिया, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल आशा कार्यकर्ता की आईजीएमएस पटना में सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका आशा कार्यकर्ता ललिता देवी पति विनोद प्रसाद गांव बारा गोविंद निवासी थी। बीते बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल आने के क्रम में चकिया मधुबन पथ पर बारा घाट पुल के पास सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायलावस्था में आनन फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया था। उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी अचानक हुई मौत पर आशा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है । आशा कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में गांव पहुंच भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आत्मा की शांति के लिए मौन रख...