अंबेडकर नगर, मार्च 15 -- सैदापुर, संवाददाता। बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार अधेड़ की सड़क दुर्घटना में घायल होने के करीब 10 दिन बाद इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। अधेड़ व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर ईश्वरपुर गांव निवासी दिलीप कुमार (50) वर्ष बीते छह मार्च को अकबरपुर अपने एक मित्र के बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वापस आते समय बरियावन में हाईवे पर कोई संकेतक ना लगा होने से गिट्टी के ढेर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए थे, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। यहां करीब 10 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उनकी शुक्रवार शाम करीब चार बजे मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.