फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- थाना रजावली क्षेत्र में हादसे में घायल गोवंश की सूचना मिलने पर गौरक्षक सक्रिय हुए। मंगलवार को होटल ब्रजवासी के निकट एक गाय वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई थी तो रजावली मार्ग पर एक अन्य गाय घायल थी। गौरक्षक दल नगर अध्यक्ष टूंडला देवांश ठाकुर, नितिन ठाकुर, जितेंद्र माथुर, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित किया। रात्रि में ही पशु चिकित्सक को बुला घायल गोवंशों का प्राथमिक उपचार कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...