मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहे के पास बीते 19 नवंबर 2025 को हुए हादसे में बाइक सवार किसान सुरेश की मौत हो गई थी। इस मामले में डेढ़ माह बाद पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। थाना कटघर के रहमतनगर नूरानी मस्जिद के पास रहने वाला सुरेश कुमार किसान थे। वह अपनी पतनी अंजूदेवी के साथ कटघर के ही महबुल्लागंज में रह रहे थे। पत्नी अंजू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 19 नवंबर को रात करीब आठ बजे पति सुरेश कुमार बाइक से घर आ रहे थे। कोहिनूर तिराहे से पंडित नगर रोड पर जा रहे थे तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में सुरेश कुमार की मौत हो गई थी। एसएचओ कटघर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.