हरदोई, नवम्बर 28 -- हरपालपुर, संवाददाता। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक किसान की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गांव के निकट गुरुवार की रात्रि लगभग 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों लोगों के पैर कटकर काफी दूर जा गिरे। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन घायलों को सीएचसी हरपालपुर ले गए। जहां से दोनों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां पर बरसोहिया निवासी परमेश्वर दयाल (60) एवं मनमोहन सिंह उर्फ मोलू (25) को भर्ती कराया गया। जहां इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.