बस्ती, फरवरी 10 -- नगर बाजार। नगर थानाक्षेत्र के ग्राम खुटहन के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। नगर थानाक्षेत्र के ग्राम बेलाडी निवासी बलविंदर सिंह किसी काम से जा रहे थे। अभी वह नगर थानाक्षेत्र के बस्ती-कलवारी मार्ग पर स्थित खुटहन के पास पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार जा रहे वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...