मुरादाबाद, मार्च 23 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होली के दिन हादसे में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के आशियाना फेज-1 निवासी प्रभाकर उपाध्ययाय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा प्रदीप कुमार उपाध्यय (42 वर्ष) 14 मार्च होली के दिन बाइक से बुद्धिविहार से घर लौट रहा था। रास्ते में सिविल लाइंस के कांठ रोड पर हरथला गुलाब मस्जिद के पास पहुंचा तभी पीछे से एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल प्रदीप कुमार का सिद्ध अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां 19 मार्च की दोपहर उसकी मौत हो गई। अगले दिन पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया था। एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.