छपरा, जनवरी 10 -- दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के अरियांव टोला में हुए हृदयविदारक सड़क हादसे ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी है। मांझी-एकमा मुख्य पथ पर गंजपर काली मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले दोनों युवक अपने-अपने परिवार की उम्मीद और सहारा थे। उनकी असामयिक मौत ने न सिर्फ घरों का उजाला छीन लिया, बल्कि परिजनों को ऐसे गहरे दुख में डुबो दिया है, जिससे उबर पाना आसान नहीं दिख रहा। हादसे में जान गंवाने वालों में स्व. श्यामनारायण राम के 30 वर्षीय इकलौते पुत्र हेमनारायण राम शामिल थे। वे एक निजी विद्यालय में वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे और परिवार की आजीविका का एकमात्र स्रोत थे। वृद्ध मां, पत्नी और तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। सीमित आय के बावजूद वे पूरे समर्पण के साथ परिवार को संभाल रहे थे। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.