मुंगेर, दिसम्बर 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि लौहनगरी जमालपुर का प्रसिद्धी देश व विदेशों में रेल इंजन कारखाना जमालपुर, इरिमी और जमालपुर टीए कैंप से रहा है। लेकिन वर्ष 2025 में जहां जमालपुर टीए कैंप का इतिहास सदा के लिए दफन हो गया। दरअसल, जमालपुर का 969 रेलवे इंजीनियरिंग रेजीमेंट ट्यूटोरियल आर्मी कैंप (टीए) को रक्षा मंत्रालय ने इसे बंद करने का आदेश दे दिया तथा सितंबर 2024 तक इसे खाली करने का निर्देश था। हालांकि वर्ष 2025 में पूरी तरह सामानों का शिफ्ट कर टीए कैंप में ताला जड़ दिया गया। गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने जमालपुर सहित अन्य छह रेलवे इंजीनियरिंग ट्यूटोरियल आर्मी रेजीमेंट को बंद करने का फैसला लिया था। जमालपुर रेजीमेंट देश का छठा और आखिरी बचा हुआ रेजीमेंट था, जिसे अब बंद कर दिया गया। यह कैम्प जमालपुर कारखाने के रेलकर्मियों को सेना प्रश...