झांसी, फरवरी 4 -- हादसे को निमंत्रण दे रही निर्माणाधीन पुलिया फिर कार पलटते से बची, दहशत में लोग फोटो नंबर 4 निर्माणाधीन पुलिया के पास गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बची कार। झांसी (टीकमगढ़), संवाददाता मऊरानीपुर-टीकमगढ़ सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया हादसे को निमंत्रण दे रही है। पुलिया के पास खुदे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। बुधवार एक कार फिर हादसे का शिकार होते-होते बच गई। गुजरे, दो दिन पहले यहां एक कार पलट गई थी। उसमें सवार दंपति समेत अन्य लोग फंस गए थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था। इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं चेते। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई। बुधवार को मऊरानीपुर से टीकमगढ़ की ओर जा रही कार जैसे ही निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंची। चालक को अचानक सामने गहरा गड्ढा नजर आया। जिससे उसने तुरंत बे्रक ...