कुशीनगर, दिसम्बर 10 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक क्षेत्र के देवतहा बाली में स्थित तौल केन्द्र से आते जाते गन्ना लदे ओवर लोड ट्राला के कारण लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। रायपुर ख़ास बजार के समीप प्राथमिक विद्यालय के सामने लटकते हुए बिजली के तार व ट्रांसफार्मर गन्ना लदे ओवर लोड वाहनों से टकराने से आए दिन खतरे की घंटी बज रही है। ग्रामीणों ने बताया कि या तो तारों की मरम्मत हो या तो गन्ना लदे ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई की जाय। मंगलवार को देवतहा बाली में स्थित पिपराइच चीनी मिल का तौल केन्द्र से जा रहे ओवर लोड गन्ना लदे एक वाहन से तार टकराने से बिजली तार से चिनगारी फेंकने लगा। भयभीत लोगों वाहन चालक से ओवर लोड गन्ना न लाने का सलाह देते हुआ चालक को जाने का रास्ता साफ कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...