गंगापार, फरवरी 1 -- विकास खंड क्षेत्र उरुवा के बिगहना से बसैनपुर जाने वाला मार्ग गड्ढा युक्त होने से बहुत ही खराब है। जिसपर गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उक्त गांव के निवासियों ने बताया कि दस साल से उक्त सड़क जर्जर हालत में है। जिस पर गुजरना हादसे को दावत देना होता है। जर्जर सड़क पर ही परिषदीय विद्यालय है,विद्यालय में आवागमन करने वाले नन्हे मासूम अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। विद्यालय जाने वाले शिक्षकों को भी इस जर्जर मार्ग से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लग्न बारात के सीजन में कोई भी वाहन आसानी से गांव तक नही पहुंच पाता। जर्जर सड़क की हालत सुधारने के लिए गांव के लोगों ने ब्लॉक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाया लेकिन जर्जर सड़क की दशा में सुधार नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.