रुद्रपुर, फरवरी 21 -- सितारगंज। बाइक को टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम काजरबोझी, पीलीभीत निवासी देवदत्त ने तहरीर देकर बताया कि 16 फरवरी को उसका पुत्र मोहन स्वरूप उर्फ राहुल अपने मित्र राजीव कुमार के साथ बाइक से पीलीभीत से सितारगंज आ रहा था। बरुआबाग के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। मोहन की हालत गंभीर होने पर उसका पैर काटना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...