रुद्रपुर, जनवरी 28 -- रुद्रपुर। तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भदईपुरा निवासी अमित पाठक ने बताया कि 18 जनवरी की रात उनके पिता गुड्डू पाठक साइकिल से घर लौट रहे थे। गायत्री किराना स्टोर के पास किच्छा की ओर से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। चालक फरार हो गया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...