धनबाद, मार्च 7 -- कुमारधुबी, प्रतिनिधि। ट्रैक्टर से कुचलकर टिंकू दुबे की मौत के बाद उपद्रवियों द्वारा जीटी रोड पर हंगामा मामले में गुरुवार को दर्ज एफआईआर को सार्वजनिक किया गया। तीन दिनों से राजनीतिक दबाव में पुलिस एफआईआर का खुलासा नहीं कर रही थी। ओपी प्रभारी राजेश लोहरा की लिखित शिकायत पर एग्यारकुंड निवासी भाजपा नेत्री रानी सिंह सहित 16 युवकों व एक सौ अज्ञात पर उपद्रव कर दहशत फैलाने का आरोप है। भाजपा नेत्री को मुख्य आरोपी बनाकर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि दुर्घटना के बाद उग्र भीड़ ने आठ घंटे तक रोड जाम कर जमकर उत्पात मचाया था। एफआईआर में नामजद युवकों में सोनू सिंह व मुकुल ठाकुर (भालुकसुंदा, मुगमा), संजय रवानी, आकाश डे, नन्हकू दुबे, राहुल मोदक, टिंकू रवानी, राजू रवानी, सोनू रवानी, विक्की बाउरी, शैलेश रवानी एवं सलमान अंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.