वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में मामूली हादसा देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बाइक से टक्कर लगने के बाद शुरू हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दो युवकों के साथ मारपीट कर नगदी छीन लेने का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अहिरौली, चोलापुर निवासी वाचस्पति मिश्रा के अनुसार शुक्रवार शाम वह अपनी मां के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान पांडेयपुर के पास एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिससे उनकी मां के सिर में चोट आ गई। आरोप है कि हादसे के बाद बाइक सवारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कुछ ही देर में अपने 10-12 साथियों को मौके पर बुला लिया। वाचस्पति मिश्रा और बीच-बचाव करने पहुंचे रजनीश मिश्रा के साथ जमकर मारपीट की। रजनीश मिश्रा की आंख के नीचे तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। ज...