लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- खुटार रोड पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अचानक गन्ना भरा ट्रक अंडे के ठेला पर पलटने से अफरातफरी मच गई। गन्ना के नीचे कई लोगों के दबने की चर्चाएं शुरू हो गईं। रोड जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गन्ना हटवाना शुरू कर दिया। वहीं जेसीबी मंगाई गई। गन्ना हटवाने के बाद आवागमन बहाल हुआ। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा गया। क्रय केन्द्र से गन्ना भरकर चीनी मिल जा रही एक ट्रक शहर के खुटार रोड पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अचानक पलट गया। गन्ना भरा ट्रक जहां पलटा वहां पर एक अंडा वाला ठेला लगाए था। ट्रक पलटते ही अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने कई लोगों के दबने की आशंका जताई। आनन-फानन में गन्ना हटाने का काम शुरू किया गया। नीचे दबे लोगों को जल्द निकालने के लिए जेसीब...