देवरिया, फरवरी 5 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम सरयू नदी पर बने पीपा पुल से हादसे के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। घटना के तीन दिन बाद भी रेलिंग लगाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। नदी में डूबे धरमू की तलाश में एसडीआरएफ की टीम बुधवार को भी नदी की खाक छानती रही। परसिया देवार निवासी किसान धरमू प्रसाद सोमवार को बरहज से घर जाते समय पीपा पुल से साइकिल सहित नदी में गिर कर डूब गए। हादसे की वजह बनी पुल पर रेलिंग का न होना। दुर्घटना के बाद विभागीय लापरवाही के खिलाफ दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों और सपा नेताओं ने नदी तट पर धरना प्रदर्शन किया। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है हादसे के तीन दिन बीतने के बाद भी न तो अभियंता पुल पर पहुंचे और न ही रेलिंग लगाने का कार्य शुरू हो सका है। रेलिंग न...