कन्नौज, फरवरी 5 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर केसरी नगला के पास बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर फरार हुए कंटेनर को पुलिस ने छिबरामऊ क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार शाम एटा जनपद के थाना जसरतपुर क्षेत्र के गांव उम्मेदापुर निवासी उपेंद्र कुमार (28) पुत्र नेत्रपाल कठेरिया बाइक से तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर पट्टी स्थित मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान केसरी नगला के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। हादसे के बाद कंटेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.