शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- अलग-अलग सड़क हादसों मे दो बाइक सवार सहित पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, यहां से डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार की रात लगभग 8 बजे बाईपास ओवरब्रिज के नीचे तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक ट्रैक्टर में फंस गई जिस कारण बाइक सवार दूर तक घिसटते हुए चले गए। वहां पर लगी भीड़ में दोनों घायल नवादिया धूसर गांव के कमलेश वर्मा और अमित वर्मा को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना पर घायलों के गांव के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हंगामा करने लगे। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स ने बमुश्किल लोगों को समझाकर शांत किया। उधर, तिलहर निगोही मार्ग पर कुदकापुर मोड़ पर कार में ओवरटेक करते हुए टेंप...