समस्तीपुर, मार्च 23 -- दलसिंहसराय। मोख्तियारपुर सलखनी में विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवाओं की मौत के बाद जुटे लोग आक्रोशित थे। इसकी वजह यह थी कि एसच 88 में नवनिर्मित आरओबी होकर वाहनों का परिचालन शुरू होने के बाद से यातायात के बढ़े दवाब के कारण सड़क हादसों में इजाफा हो गया है। इन हादसों में कई लोगों की जान चली गई है। हादसे के बाद शव के पास चित्कार कर रही महिलाओं के बार-बार अचेत होने के बीच घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ ने सड़क जाम कर दिया। लोगों के आक्रोश को शांत कराने पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की कर रहे भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने वीडियो बना रहे मीडिया से जुड़े लोगों को भी निशाने पर लेना चाहा था। वरीय पदाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहने से जाम करीब चार घंटे तक खींच गया। वाहन चालकों एवं अन्य ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.