मोतिहारी, जनवरी 31 -- छौड़ादानो। तेज रफ्तार एंबुलेंस ने करीब एक किलोमीटर के दायरे में आधा दर्जन राहगीरों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस आदापुर थाना क्षेत्र के झिटकहिंया निवासी किसी व्यक्ति की है। चालक बनकटवा के बकुलिया गांव की 8 माह की गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रहा था। हादसे के बाद सदमे और चोट के कारण महिला बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना परिसर में चालक से पूछताछ जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...