पीलीभीत, जनवरी 6 -- बरखेड़ा। पीलीभीत रोड पर ज्योरहा कल्यानपुर के पास तड़के पांच बजे ट्रैक्टर ट्राली और कार की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने एक युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया है। गांव ज्योरहा कल्यानपुर गांव में सुबह करीब पांच बजे घने कोहरे में एक ग्रामीण बरगदा रोड से मेन रोड पर मोड़ रहा था। उसी दौरान बीसलपुर से पीलीभीत जा रही कर घना कोहरा होने के कारण ट्राली से टकरा गई। हादसे के बाद कर सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। चालक ने किसी तरह बचाव करते हुए परिजनों को मोबाइल से सूचना दे दी। कुछ ही देर में ट्रैक्टर चालक के परिजन भी मौके पर आ गए। ट्रैक्टर की जमकर पिटाई कर दी। मामले की किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल कुमार नामक युवक का शांति भंग में चालान कर दिया है। कार...