कानपुर, फरवरी 7 -- हादसे के आसपास से हटाया गया अतिक्रमण -विरोध करने आये लोगों को पुलिस ने खदेड़ा फोटो 7 एकेबी 24 परिचय-कौसम गांव के पास जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण। सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर-नबीपुर मार्ग पर कौसम गांव के सामने सड़क किनारे अतिक्रमण पर शनिवार को पुलिस का डंडा चला। इंस्पेक्टर गजनेर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण साफ कराया। वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस के तेवर देख वे बैकफुट पर नजर आए। कौसम गांव के सामने सड़क किनारे लगभग पांच सौ मीटर के दायरे में लगभग एक दर्जन लोगों ने अतिक्रमण कर सड़क किनारे जगह संकुचित कर रखी थी। मोड़ पर सड़क किनारे फुटपाथ पर कब्जा होने से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। वाहनों की रफ्तार व जगह कम होने से यहां दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। शुक्रवार को भी एक बार...