अयोध्या, दिसम्बर 12 -- अयोध्या। अयोध्या कोतवाली में बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित मुनियाल खुर्द निवासी अमन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि फैजाबाद से नयाघाट आते समय लखनऊ हाइवे पर महर्षि विश्वविद्यालय के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोस्त शशांक पांडेय का पैर फ्रैक्चर हो गया। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...