लखनऊ, फरवरी 24 -- पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सोमवार को हुए बस हादसे में चालक की लापरवाही और उसका नशे में होने की बात सामने आई है। ज्यादा कमाई के चक्कर में अतिरिक्त स्लीपर सीटें लगाने के लिए बस की लंबाई भी लगभग एक मीटर बस के मालिक ने बढ़ाई है। इमजरेंसी गेट पूरी तरह से ब्लाक था। क्षमता से अधिक सवारी और सामान बस में भरा हुआ था। यह खुलासा परिवहन निगम की टीम की जांच में हुआ है। जांच रिपोर्ट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को भेज दी गई है। दुर्घटना के तुरंत बाद डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राधेश्याम के नेतृत्व में आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय और एआरटीओ प्रवर्तन आलोक यादव की टीम ने जांच की थी। आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि दुर्घटना बस चालक की लापरवाही से हुई। टोल को पार करते ही वह लापरवाही से लहराते हुए बस को चला रहा था। यात्रियों से पूछत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.