श्योपुर, फरवरी 23 -- विजयपुर क्षेत्र के ग्राम दौर्द में आरोपी को पकड़ने पहुंची राजस्थान पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अब गंभीर विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस पूरे घटनाक्रम में विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। मामला तब और संवेदनशील हो गया जब घायल महिला ने अस्पताल में दिए अपने बयान में चौंकाने वाला आरोप लगाया कि दबिश के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने जानबूझकर उसे कुएं में धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के इस बयान के बाद यह मामला केवल हादसा नहीं, बल्कि कथित पुलिस उत्पीड़न का रूप लेता दिखाई दे रहा है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार लड़की और लड़का एक-दूसरे से प्रेम करते हैं...