बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- थाना क्षेत्र में रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा मिट्ठेपुर पुलिस चैकी के पास हुआ। ग्राम खुशहालपुर गांव निवासी भीम उर्फ जितेंद्र (32) अपने साथी सगीर पुत्र मुबारक के साथ गुलावठी से सामान लेकर बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मिट्ठेपुर के पास एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में भीम उर्फ जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। भीम बिजली फिटिंग मिस्त्री का काम करते थे और उनके परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। वहीं, दूसरा हादसा गुलावठी में सैदपुर रोड पर गांव असावर के पास हुआ। सैदपुर निवासी मगन पुत्र जवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.