बुलंदशहर, फरवरी 23 -- कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित साईं मन्दिर के पास बोलेरो और टेंपो की आमने सामने टक्कर हो गई। टेंपो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार साईं मंदिर के सामने बोलेरो ने टेंपो को सामने से टक्कर मार दी, जिसमें टैंपो चालक शकील उम्र करीब 46 वर्ष पुत्र समीर निवासी मिर्जापुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन टेंपो में सवार राजीव शर्मा मोहल्ला फूल बाग कॉलोनी शिकारपुर तथा पूजा पत्नी गौरव व मोहित कुमार शर्मा निवासी खालौर कोतवाली जहांगीराबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शकील का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, राजीव शर्मा, पूजा व मोहित कुमार शर्मा को उपचार के लिए सामुदायिक...