बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- थाना क्षेत्र के गांव निठारी निवासी बाइक सवार युवक की नीलगाय से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। गांव निवासी अरशद 22 वर्ष पुत्र नबाब शुक्रवार दोपहर बाइक से खुर्जा की तरफ जा रहा था। जैसे ही बाइक सिकंदराबाद खुर्जा रोड़ पर एम आई टी के नजदीक पहुंचीं तभी साइड से नीलगाय के आने पर बाइक की टक्कर हों गयी। जिससे अरशद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...