बुलंदशहर, जनवरी 1 -- क्षेत्र के गांव हज्जीपुरा निवासी युवक की नोएडा ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के रिश्तेदार गगन ने बताया कि उदयवीर सिंह 35 वर्ष पुत्र सत्यवीर सिंह नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार को वह बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल हालत में नोएडा निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव गांव पहुंचा। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...