बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- खुर्जा बुलंदशहर हाईवे के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीगढ़ जनपद के थाना जवां के गांव खुर्द खेड़ा निवासी ब्रजमोहन पुत्र वेदपाल सिंह ने बताया कि उसकेे छोटे भाई जगदीश व डब्लू दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करतेे थे। दोनों ही शनिवार दोपहर बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। गाजियाबाद-अलीगढ़ हाइवे पर गांव मूंडाखेड़ा फ्लाइओवर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने छोटे भाई डब्लू को मृत घोषित कर दिया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.