बुलंदशहर, फरवरी 23 -- थाना खुर्जा देहात प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब आठ बजे अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर चितोला गांव के निकट बाइक सवार ने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय सचिन पुत्र राम प्रताप निवासी गांव मनोटा थाना कासगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एकत्र हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने स्वजन को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन...