मोतिहारी, नवम्बर 27 -- डुमरियाघाट। स्टेट हाइवे 74 सड़क के खजुरिया से अरेराज जाने वाली मार्ग में रमपुरवा गांव स्थित टेढ़का पुल पर दो ट्रकों में आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें एक ट्रक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। वहीं दोनों ट्रकों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पप्पू पासवान (39) गया जिला के वजीरगंज थाना अंतर्गत बुधौली गांव का निवासी था। वहीं जख्मी में कृष्ण कुमार गोस्वामी बस्ती जिला के सोनहा थाना अंतर्गत गुनगुन चितौरा गांव का निवासी है। दूसरा बरिहा थाना के शशि कुमार व पटना के नीतीश कुमार है। मिली जानकारी के अनुसार, मुर्गी दाना लदा ट्रक अरेराज की ओर से आ रहा था। तभी रमपुरवा टेढ़का पुल के समीप सामने से आ रही ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें एक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। वहीं दोनों ट्रकों में मौजूद ती...