पीलीभीत, अक्टूबर 19 -- दियोरिया,संवाददाता। बरेली में ईको और बस की टक्कर में ईको सवार तीन लोगों की मौत के बाद दियोरिया में सन्नाटा पसरा है। दीपावली को लेकर चल रही तैयारियां और अपनों के साथ दीपावली मनाने के लिए बेताब होकर घर आ रहे अलग-अलग परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरा गांव सदमे में है। दीपावली की खुशियां काफूर हो गई हैं। तीनों मृतक आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। इसके अलावा हादसे में 10 लोग घायल भी हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग बरेली के लिए रवाना हो गए। परिवार में दीपावली को लेकर चल रही तैयारियों पर मातम का ग्रहण लग गया। घर की महिलाओं को हादसे की जानकारी देने तक की हिम्मत परिवार के लोग नहीं जुटा पा रहे है। कोतवाली दियोरिया कलां क्षेत्र के ग्राम पकड़िया निवासी 30 वर्षीय राकेश पुत्र विजय बहादुर ईको कार चलाकर अपने परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.