शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- हाईवे पर ग्रामीण को तेज़ रफ़्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे इलाज के लिए भेजा गया है। भमौरी गांव के शीशपाल बाजार खरीदारी को आये थे। सांयकाल घर लौट रहे थे। हाईवे मुशर्रफ खां की पुलिया पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ग्रामीण को टक्कर मारकर निकल गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी ग्रामीण की फिट उछलकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ गयी। तत्काल घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...