शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- फोटो व्हाट्सप्प पर - हुलास नगरा रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज पर गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक की चपेट में आकर कार चकनाचूर हो गई। कार सवार चार लोग घायल हो गए। सांयकाल गैस सिलेंडर लेकर बरेली की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में कार आ गयी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। आनन फानन कार में सवार चालक समेत चार लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से उपचार के लिए बरेली भेज दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.